फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में राजपाल रहे प्रथम स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के अहिरुपुर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 3 किमी के दौड़ प्रतियोगिता में रतनपुरा के राजपाल राजभर प्रथम, मऊ के ही सुशील कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि दुबारी के अवधेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 1600 मीटर के रेस में उंदुरा के राम प्रताप राजभर प्रथम, जरलहवा देवारा के चंदन यादव द्वितीय तो भागलपुर देवरिया के अभिषेक यादव तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता मुसाफिर प्रसाद यादव तथा अखिलेश सिंह राठौर, कल्पनाथ यादव द्वारा किया गया। जिसके बाद साइकिल, पंखा, घड़ी, कप आदि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अखिलेश सिंह राठौर, ग्राम प्रधान सतेंद्र यादव, संयोजक बृजेश राजभर, भरत सिंह, बालचंद शर्मा, जीतेंद्र यादव, मनोज गोंड, रमजान अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें