रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के बड़ागांव गांव में बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दांव पेंच का प्रयोग कर एक दूसरे को पटखनी दी। ग्राम प्रधान राम गोपाल यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ यिवाद कया।
कुश्ती में वाराणसी के अजगरा, सरवां, भलयां, अतरारी और बसियाराम के लगभग चार दर्जन जोड़ों के पहलवानों ने दांव पेंच का करतब दिखाया। भलयां के राजेश्वर यादव ने उस्मानपुर के अजय को पटखनी दी। भलयां के मनोहर व सोड़सर के आनंद के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। सरवां के अजय व अतरारी के हवलदार यादव के बीच कुश्ती बराबर पर रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रामगोपाल यादव ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों के अंदर छुपी प्रतिभा को तराशना ही कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर विजेंद्र यादव, बब्लू, रामनरेश यादव, संजय पांडेय और आयोजक श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।