मऊ। वसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती पूजा पूरे जिले में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ मिल कर हवन कर सामूहिक रूप से सरस्वती पूजा की। इस बार भी जिले के करीब 18 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए गए, जहां रखी गई सरस्वती प्रतिमाओं की दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा। वसंत पंचमी के मौके पर जिले के अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
नगर क्षेत्र ब्राह्मण टोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला, सहादतपुरा, नरईबांध सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाले पूजा पंडालों में सरस्वती पूजन धूमधाम से शुरू किया गया। इसी प्रकार ग्रामीण इलाकों में भी वसंत पंचमी की परंपरा बखूबी निभाई गई। इसमें मुख्य रुप से उमापुर, अलीनगर, चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, के पंडालों में सरस्वती प्रतिमा प्रतिष्ठापित कर दी गई।
नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रा अनुष्का यादव का मां सरस्वती का रुप धारण करना आकर्षण का केंद्र रहा। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई विद्यालयों पर एक दिन पहले से ही रामचरित मानस के साथ ही पूजनोत्सव शुरू किया, जो दूसरे दिन मां सरस्वती के पूजन के साथ समाप्त हुआ।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के खुरहट, पलिया, रानीपुर, काझा चकिया सहित विभिन्न इलाकों में वसंत पंचमी का का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पिपरीडीह, भार, रैकवारेडीह, सुवरावोझ, उस्मानपुर, ओन्हाइच, सुवराबोझ सहित विभिन्न इलाकों में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं क्षेत्र के कृष्णा महाविद्यालय, कृष्णा इंटर कालेज, रणधीर इंटर कालेज, केएनएस इंटर कालेज, लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय, आरडी शिक्षण संस्थान, ब्रह बाबा इंटर कालेज,ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल,रामबचन विद्या स्थली इंटर कालेज और शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा की धूम रही।
नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित रामअवध उपाध्याय संगीत महाविद्यालय में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल मेें छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के दूधनाथ गुप्त उमा विघालय मुहम्मदपुर इंदारा मे धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शेषनाथ गुप्ता सहित शिक्षक, कर्मचारी शामिल रहे।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के बापू इंटर कालेज,बीबीएस महाविद्यालय, रामजन्म पब्लिक स्कूल सहित कोचिंग सेंटरों पर वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ,कमलेश राय, आनंद कुमार राय, मंगलेश कुमार राय आदि रहे।
नदवासरायः क्षेत्र के नदवासराय, देवलास, आरीपुर, डंगौली, भीरा, इटौरा चौबेपुर, सरायगंगा पब्बी, कोइरियापार, भिखारीपुर सहित विभिन्न स्थानों पर बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा स्थित पार्वती महिला पीजी कॉलेज, कर्मा लाल बिहारी डिग्री कॉलेज गोठा, बाबूराम कैलाशी देवी डिग्री कॉलेज, रेशमी डिग्री कॉलेज पाऊस, सरस्वती ज्ञान मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्वांचल इंटर कॉलेज, चौधरी कल्लू यादव इंटर कॉलेज दोहरीघाट, किड्स ब्लूमिंग बड्स सर्वोदय इंटर कॉलेज, विक्ट्री इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में शहर के भुजौटी स्थित किड्स किंगडम स्कूल पर सोमवार को बसंत पंचमीका आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य स्वप्निल ठाकुर द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया कार्यक्रम में स्मृति सिंह, अवंतिका श्रीवास्तव,सपना सिंह,खुशबू सिंह आदि मौजूद रहे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार वसंत पंचमी के अवसर पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में संचालित परिषदीय, गैर परिषदीय, माध्यमिक तथा पीजी कालेजों में सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर ज्ञान, विद्या व बुद्धि की जननी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा मनाया गया। इनमे श्रीकृष्णा अम्बेडकर महाविद्यालय, आर डी ई कालेज,मैडम क्यूरी चिल्ड्रेन स्कूल मधुबन, संत कबीर इंटर का. चचाईपार, लाईट लाईफ एकडमी, सुभागी देवी इंटर कालेज मधुबन, सदगुरू कबीर मिशन कान्वेंट स्कूल,बीपीएस पब्लिक स्कूल पांती रोड,टैगोर पब्लिक स्कूल,श्रीमती इंदिरा गांधी पी जी कालेज डुमरी मर्यादपुर,रहमानिया डिग्री कालेज रोपनपुर, ऋषि रामनरेश पी जी कालेज मोलनापुर,सेंट्रल पब्लिक स्कूल मर्यादपुर,हरिवंश मल्ल इंटर कालेज पांती,सन्त कबीर इंटर कालेज चचाई पार,स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मधुबन सहित क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। प्रबंधक हरिश्चन्द यादव, ओमप्रकाश यादव, डां. संजीव मल्ल, यशवंत सिंह,जाकिर खान, प्रविन्द मल्ल, डॉ अभिमन्यु मल्ल, चन्द्रमणि आदि उपस्थित रहे।