विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या से शौर्य जागरण यात्रा जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्घोष से यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान संतों ने हक और अधिकार के लिए हिंदू समाज का किया आह्वान किया।
खरवा कुटी के पूज्य महंत भरत दास महाराज ने कहा कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए संपूर्ण हिंदू समाज के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि हिंदू समाज जागरूक होकर अपने हक और अधिकार के लिए खड़ा हो। कुछ शक्तियां साजिश के तहत हिंदुओं के मान सम्मान एवं स्वाभिमान पर कुठाराघात कर रही है। जिस सनातन ने संपूर्ण विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का उद्घोष दिया। जिस सनातन ने विश्व बंधुत्व का उद्घोष दिया। आज उसी सनातन के प्रति दुर्भावना फैलाई जा रही है इसलिए आवश्यक है कि संपूर्ण हिंदू समाज एक होकर राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए इन शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दे।
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एवं जेल जाने वाले कारसेवकों को सम्मानित किया गया। विहिप द्वारा आयोजित समरसता भोज में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां से यात्रा राम-जानकी मंदिर कुंज वन कुटी पहुंची जहां महंत अरुणेश महराज ने वैदिक मंत्रों के साथ यात्रा की आरती उतारी। इस दौरान नागेंद्र, पूर्णेंदु कुमार शाही, दुर्गेश प्रताप राव, अंशुमन राय आदि शामिल रहे।
बजरंग दल ने निकाली उपशौर्य यात्रा
घोसी। बजरंग दल के घोसी अध्यक्ष प्रांशु सिंह के नेतृत्व में रविवार को उपशौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के मझवारा मोड़ से प्रारम्भ होकर किसान सहकारी चीनी मिल घोसी पहुंच कर पुनः मझवारा मोड़, नदवासराय, कोइरियापार होकर कोपागंज होते हुए मुख्यालय पहुंची और अयोध्या से आ रही मुख्य शौर्य यात्रा में शामिल हुई। प्रांशु सिंह तेजस ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान अभिषेक सिंह, आर्यन बरनवाल, नितेश मिश्रा आदि उपस्थित थे। संवाद