फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शार्ट सर्किट से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर के गोबरिया पुरवा में शनिवार की देर रात एक बजे शार्ट सर्किट से घर में आग लग गयी। 15 हजार रुपये नगदी और लगभग तीन लाख रुपये का सामान जल गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामधारी राजभर का परिवार रात को घर में सो रहा था। देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गयी। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। आग से अलमारी में रखा हुआ 15 हजारनगदी, फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, बेड, अलमारी, 10 क्विंटल गेहूं चावल जलकर राख हो गया। रविवार की सुबह राजस्व टीम ने जांच कर रिपोर्ट भेजी। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें