फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों ने किया ब्लाक पर धरना-प्रदर्शन

Fri, 26 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड रानीपुर के पलिया ग्राम पंचायत के दर्जनों मजदूरों ने भुगतान न होने पर ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शन कर उन्होंने एपीओ सहित ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नारेबाजी की। कहा कि पांच महीने पहले कराए गए कार्य के भुगतान के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

गरीब तबके के लोगों के सामने इस कड़ाके ठंड में पैसा न होने पर उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति है बावजूद उनकी ही मजदूरी का भुगतान कराने को लेकर कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन



रानीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत पलिया के दर्जनों जाब कार्ड धारकों ने चकरोड, नाली आदि के कार्य में मजदूरी किया था। जाब कार्ड पर उनके कार्यों का विवरण भी चढ़ाया गया और मस्टरोल भी भरा गया

लेकिन कार्य होने के पांच माह बाद भी भुगतान अभी नहीं हो पाया है। मनरेगा मजदूर कभी बैंक तो कभी ग्राम प्रधान से लेकर एपीओ के यहां भुगतान के लिए चक्कर लगाते लगाते थक चुके थे।

तंग आकर मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए रामप्रवेश ने कहा कि अपनी ही मजदूरी के लिए उन्हें दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।

मनरेगा योजना में जहां एक तरफ काम और भुगतान की गारंटी का ढिढोरा पीटा जाता है वहीं उन्हें इस योजना के तहत पांच माह बाद भी भुगतान नहीं किया गया।

 इस कड़ाके की ठंड में भुगतान न मिलने के चलते उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। धरने के दौरान एपीओ मनीष गुप्ता पहुंचे और मजदूरों की मांग पर सभी का यथाशीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मनरेगा मजदूरों का धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरने में मुख्य रूप से कौशल्या, लालसा, राधिका, सुदेसरी, मंजू, संगीता, सुनीता, मीना, गुलाबी, अफ्तीया, रामप्रवेश, उपेंद्र, मोती, नरेंद्र, बिंदू मौर्य, चनमाती  आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें