फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना लेवल मिलाए नाला निर्माण कराने पर रोका काम, जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में नगरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण कार्य विभागीय लापरवाही से दो वर्ष से अधूरा पड़ा है। नगर पंचायत की तरफ से 2023 में 1.83 करोड़ से नाला निर्माण के लिए टेंडर जारी किया था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने तकनीकी अड़चन दिखाकर मामले को लटकाये रखा। कार्यदायी सस्था के ठेकेदार ने शुक्रवार को जब नाला खोदाई कराना शुरू किया तो नगरवासियों ने विरोध दर्ज कराते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। प्रशासन के निर्देश पर सीएनडीएस के अवर अभियंता ने मौके पर जांच पड़ताल किया। दूसरी तरफ नाला खोदाई का कार्य प्रारभ कराया।
कुर्थीजाफ़रपुर नगर पंचायत में हल्की बारिश होने पर जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ता है। नगरवासियाें की मांग पर नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से वर्ष 2023 में 1.83 करोड़ की लागत से 400 मीटर लंबा नाला निर्माण कराने की स्वीकृति दी। नाला निर्माण कराने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को सौंपी गई।
विज्ञापन

टेंडर जारी होने के दो वर्ष बाद भी नाला निर्माण अधर में लटका है। मोहल्लेवासियों के अनुसार कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने शुक्रवार को बिना लेवल मिलाए नाला खुदाई शुरू करा दिया। जिससे विरोध करना शुरू कर दिया। मुहल्लेवासियाें का कहना था कि ठेकेदार बिना वाटर लेबल की जांच किए ही नाला खोदाई कार्य शुरू करा दिया। बरसात से पूर्व ही नाला निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। अधिकारियों के निर्देश पर सीएनडीएस को शिकायत मिलने के बाद विभाग के अवर अभियंता कमलेश चौहान विभागीय कर्मचारियों के साथ नाला खोदाई के लेबल की जांच कराया। सीएनडीएस के अवर अभियंता कमलेश चौहान का कहना है कि बिना वाटर लेवल की जांच किए ठेकेदार द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा था। मौके पर पहुंच वाटर लेबल की जांच कर दूसरी तरफ नाला की खोदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें