फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुंशीपुरा ओवरब्रिज ज्वाइंटर के गड्ढों को भरने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से बलिया मार्ग पर मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर ज्वाइंटर के गड्ढों को सोेमवार को लोक निर्माण विभाग ने भरना शुरू कर दिया। बीते दिनों आजमगढ़ तिराहा के पास से मतलुपूर तक राज्य राजमार्ग 34 पर होने अनेक स्थानों छूटे पीचिंग कार्य कराया गया था। पीचिंग का काम होने के दौरान लोक निर्माण विभाग ने मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर भी पीचिंग का का काम किया गया था। 19 ज्वाइंटर पर गड्ढ़े हो गए। ज्वाइंटर पर गड्ढ़े होने से वाहनों को गुजरने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

लोगों को हो रही समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को ज्वाइंटर के गैप से छोटे पहिया के वाहन चालकों को परेशानी नामक शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। खबर के प्रकाशन के बाद विभाग ने सोमवार को ज्वाइंटर के गैप को भरने का काम किया। एक पखवाड़े पूर्व ओवरब्रिज पर पिच की सड़क पर कंक्रीट पिच की मोटी एक लेयर चढ़ा दी गई थी। उसके बाद ज्वाइंटर के कुल 19 गड्ढे बन गए थे। सबसे ज्यादा परेशानी ई रिक्शा चालकों को हो रही थी। सोमवार को इस ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया जो आने-जाने वाले राहगीरों के लिए एक सुकून भरी खबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें