मऊ। स्थानांतरण नीति के विपरीत किए गए पटल परिवर्तन से नाराज राज्य कर्मचारियों ने बुधवार को बांह पर काला फीता बांधकर कार्य किया। साथ ही प्रदर्शन भी किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सेक्रेटरी अविनाश सिसोदिया ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरण नीति का विरोध जारी रहेगा। 20 से 24 जुलाई तक बांह पर काला फीता बांधकर कार्य किया जाएगा। द्वितीय चरण में 25 जुलाई को समस्त जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा। जबकि तृतीय चरण में 26 से 30 जुलाई तक विभागीय कर्मचारी दो घंटे कार्य बहिष्कार करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे। कहा कि मांगों पर विचार नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।