फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के लिपिक से 45 हजार की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट बाजार में मंगलवार की शाम घर जा रहे इंटर कॉलेज के लिपिक से बदमाशों ने 42 हजार रुपये की छिनैती कर ली। पहले बाइक सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका। पुलिसिया अंदाज में वाहन चेकिंग की और इसी दौरान डिकी में रखे 42 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। लिपिक की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी लिपिक बृजभान खरवार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह गाजीपुर जिले के भड़कुडा क्षेत्र के बाबा देवनाथ इंटर कॉलेज में लिपिक है। मंगलवार की देर शाम वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। बाजार में पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोका और उससे वाहन के कागजात मांगे। पुलिस समझ कर उसने दस्तावेज दिखाए। बदमाशों ने डिकी खोलने को कहा जिस पर उसने उसमें कॉलेज के कागजात और नकदी की बात बताई। लेकिन दोनों ने जबरदस्ती डिकी खुलवाई और उसमें रखे 42 हजार रुपये निकाल दिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने बताया डिकी में 60 हजार रुपए रखे थे लेकिन बदमाश जल्दबाजी में रखा था, लेकिन बदमाश जल्दबाजी में 42 हजार ही लेकर भाग पाए। एसओ हरेराम मौर्या ने घटना को संदिग्ध बताया। कहा कि तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें