फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अस्मिता खेलो इंडिया योगासन सिटी लीग में प्रतिभा दिखाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के ज्ञान भारती स्कूल में रविवार को अस्मिता खेलो इंडिया योगासन सिटी लीग-2026 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला योगासन संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्विवेदी और सचिव राजन वैदिक ने बताया कि ये प्रतियोगिता खेल मंत्रालय, भारत सरकार और योगासन भारत व उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है।
योगासन प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 10 से 18 वर्ष और 18 से 55 वर्ष में आयोजित होगी। जनपद की बालिकाएं और महिलाएं अपने-अपने आयु वर्ग में योगासन का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की प्रति, एक फोटो, मेडिकल सर्टिफिकेट और रिस्क सर्टिफिकेट/पंजीकरण अनिवार्य रूप से लाना होगा। प्रत्येक खिलाड़ी केवल एक ही मुकाबले में प्रतिभाग कर सकेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता रविवार की सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में जनपद के योग प्रशिक्षक, योगासन कोच, राष्ट्रीय योगासन रेफरी एवं जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें