फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए महिलाओं को किया गया जागरूक

विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक पर संकल्प हब फार इम्पावरमेंट आफ वूमेन योजना के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।स्र
विज्ञापन
कोपागंज। महिला कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को संकल्प हब फार इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम कोपागंज ब्लॉक पर हुआ।
विज्ञापन

इसमें हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय ने बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, शक्ति सदन, सखी निवास आदि योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही तृप्ति राय की ओर से हेल्प लाइन नंबर 181, सखी वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी गई। वहीं मिशन शक्ति के उद्देश्यों को बताते हुए घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज अधिनियम, हेल्पलाइन 1098, वुमेन पावर नंबर 1090, पुलिस हेल्प लाइन 112, साइबर क्राइम 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 102 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर राखी राय, तृप्ति राय, राजेश सिंह, सुनीता, आशा देवी, शाहबाज अली खान सहित अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें