फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में जल्द खुलेगी ओटी

Mon, 16 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में जल्दी ही आपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। ओटी संचालन की कवायद शुरु कर दी गई है। एक सप्ताह के भीतर इसकी संचालन शुरू हो जएगा। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का संचालन शुरु हो जाने से जटिल मामलों का ऑपरेशन होने लगेगा। इससे उन गरीब गर्भवती महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी जिन्हें महंगे अस्पतालों का खर्च वहन करने के लिए कर्ज का सहारा लेना पड़ता था।  
 जिला संयुक्त चिकित्सालय से पृथक कर पुराने जिला अस्पताल भवन में जिला महिला अस्पताल 29 दिसंबर वर्ष 2011 को शिफ्ट किया गया। कमरों के अभाव में यहां पिछले पांच सालों में ओटी का संचालन नहीं शुुरु हो सका। हालांकि तीन साल पहले मंडलीय अपर निदेशक ने यहां पर ओटी संचालन के लिए प्रयास किया था। लेकिन उस समय कमरों के अभाव में ओटी का संचालन शुरु नहीं हो सका। महिला अस्पताल में ओटी न चलने से केवल नार्मल डिलीवरी ही हो पाती है। ऑपरेशन योग्य जटिल केसों को रेफर कर दिया जाता है। इन्हें मंहगे नीजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इस अस्पताल का नाम जिला महिला अस्पताल तो जरूर है लेकिन वास्तव में यह मात्र नार्मल डिलीवरी केंद्र बनकर रह गया है। अब मंडलीय अपर निदेशक की पहल पर फिर से यहां ओटी संचालन की आस जगी है। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने शुक्रवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी सीएमएस डॉ. माधुरी सिंह को कहा कि इसी भवन में ओटी के लिए कमरे डेवलप किए जाएं। इसके लिए वह हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने ताकीद कि अब यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं को ओटी के अभाव में अन्यत्र न भेजना पड़े। यह शासन की प्राथमिकताओं में से एक है कि हर गर्भवती महिला को प्रसव की नि:शुल्क सुविधा मिले। अब ओटी संचालित करने की प्रक्रिया शुुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें