फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीचबचाव करने गई महिला को घर में घुसकर पीटा, पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। शहर कोतवाली के परदहा हरिजन बस्ती निवासी एक महिला को आपस में मारपीट कर रहे दो भाइयों को अलग करना महंगा पड़ गया। आपस में विवाद के बाद मारपीट करने वाले महिला के घर पहुंचकर उसे और उसके परिजनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के पति मनोज की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मनोज द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार 25 नवंबर की शाम लगभग पांच बजे गांव के ही पप्पू के पुत्र नितीश और विकास उसके दरवाजे पर खेल रहे थे। खेलने के दौरान दोनों आपस में मारपीट करने लगे। मनोज की पत्नी सुमन ने दोनों को अलग कर घर भेज दिया। इसी बात को लेकर पप्पू, आकाश, आरती, रोशनी और लाखी देवी लाठी डंडा लेकर मनोज के घर पहुंच गए और गाली देने लगे। सुमन के मना करने पर उसे मारने पीटने लगे, भाई अजय, बाबुलाल, मां सुभावती को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें