मऊ। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में सफाई नायकों और सभासद के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिन से सफाई नहीं हाेने से लोग परेशान है, और दोनों पक्ष के बीच विवाद का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। आलम यह है कि नर पंचायत के सभी 15 वार्ड में सफाई कार्य पूरी तरह ठप है, जिससे पूरे नगर पंचायत में कूड़े का अंबार लगा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को नगर पंचायत में दूसरे शिफ़्ट दो बजे से पांच बजे में वार्ड में सफाई करने के दौरान सफाई नायक इरशाद और सभासद के बीच किसी बात का लेकर कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि गाली गलौज के बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंच गए थे। मामला बढ़ता देख कुर्थीजाफरपुर पुलिस ने दोनों को चालान कर दिया था। विवाद बढ़ने से लोग परेशान हो गए। नगर पंचायत में रोजाना शाम को बाजार में नगर पंचायत के साथ आस - पास एक दर्जन लोगों का आना जाना होता है। लगातार दो दिन सफाई नहीं हाेने से चारों ओर गंदगी का अंबार लगा रहा। पूराघाट बाजार से मछली मंडी से लेकर कुर्थीजाफरपुर प्राथमिक पाठशाला तक की सड़क कूड़े से पटी रही। दूसरे दिन भी सफाई नहीं होने पर वार्ड के मुहल्ले वासियों ने जब इस बाबत चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से शिकायत किया तो सोमवार का चेयरमैन जफर अहमद सभी नायकोें के पास पहुंचे और उनकी समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे के वार्ता के बाद सफाई नायकों द्वारा नगर पंचायत में सफाई करने के लिए सहमति जताया।
-
वार्ड में सफाई को लेकर सभासद और सफाई नायक में विवाद होने से सफाई नायकों द्वारा सफाई करने से इनकार करने पर पूरे नगर पंचायत कूड़ा नहीं उठा। सोमवार को दोनों पक्ष से बातचीत कर विवाद समाप्त कराया गया है। सभी सफाई नायकों ने दूसरे दिन कुछ मुहल्लों में सफाई किया। मंगलवार से प्रतिदिन की भांति नगर पंचायत में दो शिफ्ट में सफाई कार्य होगा।
कोपागंज में देर से कूड़ा होने से लोग नाराज
मऊ। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के साथ नगर पंचायत कोपागंज में भी रोज सही समय से सफाई नहीं होने से लोगों ने नाराजगी जताई। मुहल्ला हुंसापुरा के इस्तेखार अहमद, जाकिर अहमद, मुमताज अहमद, इलियास अहमद, परवेज आलम ने बताया कि मुहल्ले में दस बजे के बाद भी नगर पंचायत का वाहन आता है। कभी- कभी तो पूरे दिन कूड़ा गली में रह जाता है। संवाद