फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला निकली संक्रमित, चार घंटे तड़पने के बाद एल-2 के लिए हुई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में भी जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही कम नहीं हो रही है। बुधवार को तबियत खराब होने पर आई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला जांच में संक्रमित मिली। चौंकाने वाली बात रही है, कि इस मरीज को तत्काल इलाज के लिए एल-2 अस्पताल भेजने के बजाए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदारी से बचता रहा। दवाब पड़ने पर अधूरे एल-2 अस्पताल के लिए परदहां रेफर किया गया। जहां से मरीज को वापस भेजा गया, बाद में जानकारी होने पर सीएमओ ने मरीज को एल-2 अस्पताल आजमगढ़ को भेजवाया। इस बीच चार घंटे का समय निकल गया था। इस दौरान मरीज और उसके परिवार के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

रतनपुरा के पहसा गड़वा गांव निवासी 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला जो अस्थमा की मरीज है। बुधवार को उनकी तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई। इस दौरान सीएचसी के डाूक्टरों ने मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे पहले कोरोना जांच के लिए उसे कोविड-19 सेंटर भेजा। यहां करीब दो घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद महिला की जांच हुई। जिसमें वो संक्रमित मिली, चौंकाने वाली बात है कि महिला की गंभीर स्थिति तथा संक्रमित होने पर उसका इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ भेजने के बजाए जिले के निर्माणाधीन एल-2 अस्पताल भेज दिया गया। वहां से मरीज को वापस भेज दिया गया। परिजन धर्मेंद्र और मिथिलेश मरीज को लेकर फिर जिला अस्पताल लाए। इस दौरान मरीज की हालत और गंभीर होती गई। चार घंटे तक मरीज को लेक इधर उधर परेशान परिजनों ने थक-हारकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह को इसकी सूचना दी। जिस पर सीएमओ ने तत्काल मरीज को आजमगढ़ भेजवाया। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मरीज के संक्रमित तथा गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर उसे आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें