फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: 30 मिनट तक पहिए के नीचे फंसी रही महिला, तड़पकर मौत, पति घायल; ट्रेलर छोड़कर भाग गया चालक

Mon, 09 Feb 2026 08:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: सड़क हादसे की सूचना पाकर सरायलखंसी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल पति को अस्पताल भेजा गया। वहीं, पत्नी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में मऊ-बलिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रेलर से कुचलकर प्रभावती देवी (65) की मौत हो गई जबकि पति अवधेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अवधेश सिंह को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। 

विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रेलर उठवाकर शव को बाहर निकाला। इस दौरान 30 मिनट तक शव पहिए के नीचे दबा रहा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना निवासी अवधेश सिंह अपनी पत्नी प्रभावती देवी को दवा दिलाने बाइक से जिला मुख्यालय गए थे। 
विज्ञापन


दवा दिलाकर घर लौट रहे थे, 3:45 बजे अलीकर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मारी और घसीटते हुए 20 मीटर दूर तक ले गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने अवधेश सिंह को ट्रेलर के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। जबकि पहिए के नीचे कुचलकर प्रभावती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

प्रभावती के दो बेटे राजेश सिंह और संजय सिंह हैं, दोनों पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं। एक बेटा मिर्जापुर और दूसरे बेटे की वाराणसी जिले में तैनाती है। अवधेश सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। दोनों पति पत्नी अकेले घर पर रहते थे।
चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रेलर सीज कर दिया गया। बेटे की तहरीर पर ट्रेलर नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सरायलखंसी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें