फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से फंदे पर झूल गई विवाहिता, मौत

Wed, 28 Nov 2018 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बुधवार को दिन के समय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी काफी देर से हुई। इस दौरान परिवारीजन ने घटना की सूचना पुलिस के साथ मृतका के मायके वालों को दिया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि पारिवारीक प्रताड़ना से ऊबकर महिला ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


दूसरे तरफ मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। हालांकि देर शाम तक पुलिस को मायके वालों ने रिपोर्ट आदि दर्ज करने के लिए कोई तहरीर नहीं दिया था।  

चिरैयाकोट  थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव का मौजा पहाड़पुर हैं, यहां रहने वाले कृष्णकुमार चौबे की पत्नी प्रियंका चौबे 35 बुधवार को अज्ञात कारणों से अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। काफी देर तक जब प्रियंका कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिवार के सदस्य उसे जगाने के लिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान अंदर से कोई आवाज नहीं आई, इससे परिवार के लोग खिड़की से अंदर झांके, तो महिला का लाश छत के हुक से लटकी मिली। परिवार के लोगों की मानें तो जिस समय प्रियंका ने यह कदम उठाया उस समय उसका पति कृष्णकुमार किसी काम से मऊ गया था। ससुर रामजीत भी घर से बाहर थे, इसीक्रम में सास अपनी सात माह की पोती को लेकर गांव में किसी के घर गई थी।

बाहर से आए ससुर ने बहू को पुकार लगाया। इसके बाद घटना से रहस्य का पर्दा उठा। बाद में सूचना देने पर मृतका के पिता रामदेव मिश्र, बुआ कुसुम, दादी जानकी सहित अन्य लोग पहाड़पुर गांव स्थित प्रियंका के ससुराल पहुंचे। बाद में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चिरैयाकोट सौरभ कुमार राय और एसआई शिवप्रकाश सिंह ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताते चले प्रियंका का मायका गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाने के मानपुर गांव निवासी रामजी चौबे के घर थी। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। इस दौरान प्रियंका के सात माह की बच्ची थी। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वास्तविकता की जानकारी होगी। इसके बाद पुलिस कोई कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें