फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: बिस्तर पर सो रही महिला की सांप के डसने से मौत, छह घंटे बाद सपेरे ने घर से कोबरा सांप निकाला

Tue, 01 Sep 2026 07:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में रानीपुर थाना के पलिया गांव में दर्दनाक घटना हुई। यहां बिस्तर पर सोते समय महिला की साप के डसने से मौत हो गई। घटना के छह घंटे बाद सपेरे ने घर से कोबरा सांप को निकाला। 
विज्ञापन
मृत महिला की फाइल फोटो व सांप को बाहर निकालकर दिखाता सपेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में विषैले सांप के काटने से मंगलवार की सुबह धनमानी देवी (60) की मौत हो गई। परिजनों के बुलाने पर पहुंचे सपेरे ने धनमानी के बगल वाले कमरे से कोबरा सांप को पकड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पलिया गांव निवासी गोकरण राम ने बताया कि उनकी पत्नी धनमानी देवी पलिया कंपोजिट विद्यालय में रसोइया का काम करती थीं। सोमवार की रात करीब 9 बजे खाना खाकर सोने चली गई थीं। देर रात लगभग 1:30 बजे उन्होंने परिजनों को बताया कि उनके पैर में किसी जीव ने काट लिया है, लेकिन कोई खास परेशानी महसूस न होने की बात कहकर वह दोबारा सो गईं। 

मंगलवार की सुबह छह बजे जब परिजन उठे तो उनकी हालत खराब देख रानीपुर सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने विषैले सांप के डंसने से मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से लौटने के बाद उनके बुलाने पर थाना क्षेत्र के बड़ार निवासी सपेरे जमालु ने खोजबीन शुरू की। 
विज्ञापन


जिस कमरे में धनमानी देवी सोई थीं उनके बगल वाले कमरे से कोबरा सांप को पकड़ा और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। सपेरे जमालु ने बताया कि कोबरा सांप को गांव में गेंहुवन के नाम से भी जाना जाता है, जो काफी जहरीला होता है। किसी भी व्यक्ति को डंसने के बाद सांप भी कमजोर महसूस करता है और कुछ समय के लिए थककर एक जगह बैठ जाता है।
 

परिजनों और डॉक्टर के मुताबिक महिला की मौत विषैले सांप के डंसने से हुई है। इसके बावजूद उनके पति ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। -प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष, रानीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें