फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी ने पति पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। सिद्धार्थनगर में तैनात महिला आरक्षी ने कोपागंज निवासी अपने पति पर संबंध तोड़ने का दवाब बनाने के लिए उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, आजमगढ़ निवासी महिला ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर में महिला आरक्षी है। उसने कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोड़रा निवासी अवनीश भारती से कोर्ट मैरिज की है। शादी के कुछ माह तक सब सही चलता रहा, लेकिन इधर उसका पति उससे संबंध तोड़ने के लिए दवाब बनाने लगा। विरोध किया तो उसका अश्लील वीडियो तथा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसओ हरेराम मौर्या ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें