फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फ्री में इनवर्टर लगाने के नाम पर छिपे सीसी कैमरे से महिला का बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि आरोपी ने फ्री में इनर्वटर लगाने के नाम पर धोखे से होल्डर में छिपा कर कैमरा लगाया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद अब वह फुटेज पति को भेजकर रिश्तों में दरार डाल रहा है। पीड़िता ने पुलिस पर भी मामला संज्ञान में आने के बाद भी आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह सिलाई-कढ़ाई की दुकान के साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। बताया कि बीते कुछ दिन पहले घोसी के अकोल्ही गांव निवासी राज विजय चौरसिया पुत्र दयाशंकर चौरसिया दुकान पर आया और समूह से संबंधित पैकेजिंग का कार्य करने की बात बताई। इसके लिए वायरिंग के साथ-साथ इनवर्टर लगाकर कार्य को सुचारू रूप से करने की इच्छा जताई। यह कार्य स्वयं कराने को कहा तथा लगने वाले खर्च के बारे में चुकता करने की बात करने का झांसा देकर उसने मुझे तैयार कर दिया। जिस पर वायरिंग का कार्य कराते समय बिना बताये। मेरे मर्जी के बगैर बल्ब के होल्डर में चुपके से सीसी कैमरा लगाकर मोबाइल के जीपीएस से जोड़कर ऑडियो वीडियो बनाता रहा। आरोप लगाया कि उसकी इस अपराध का पता उसे उस समय पता चला कि जब आरोपी ने पति के फोन पर उसके वीडियो और ऑडियो क्लिप भेजा। अब आरोपी इसे सार्वजनिक कर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर जब जांच की तो शिकायत सही मिला, वहीं सीसी कैमरा भी उसे मिला। बावजूद पुलिस ने आरोपी को बिना कोई कार्रवाई किए बिना ही छोड़ दी। जिसके बाद अब आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें