फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने के लिए घर से निकली महिला चार साल के बेटे सहित लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोड़सर गांव में बीते बुधवार को अपने चार वर्षीय पुत्र को लेकर मायके जाने के लिए निकली युवती दो दिन बीतने के बाद भी मायके नहीं पहुंची। युवती के पति ने सभी परिचितों के यहां खोजने के बाद पत्नी के नहीं मिलने पर शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन

कोपागंज के ग्राम सभा सोड़सर निवासी राम प्रवेश चौहान की पत्नी सुमित्रा देवी विगत बुधवार को लगभग 10 बजे मायके अवराकोल थाना बहादुरगंज जाने की बात पति से कहकर अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ घर से निकली लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी वह अपने मायके नहीं पहुंची। पत्नी के मायके नहीं पहुंचने पर पति रामप्रवेश घबड़ाकर इधर उधर खोजने लगा। पत्नी के नहीं मिलने पर शुक्रवार को पत्नी और बच्चे के लापता होने की तहरीर पुलिस को दिया। पुलिस तहरीर पाते ही मामले की छानबीन में जुट गयी है। इस बाबत एसओ अजय त्रिपाठी का लापता महिला और उसके बेटे का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें