रामपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद
रामपुर बेलौली। रामपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी 20 वर्षीय विवाहिता की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसने सात महीने पहले प्रेम विवाह किया था। मौत की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारणों का पता चल सकेगा।
रामपुर के मुस्तफाबाद गांव निवासी अंकेश को गाजीपुर की रहने वाली काजल से प्रेम हो गया। काजल कोपागंज के रईसा में अपने नाना के घर रहती थी। दोनों ने रजामंदी से 11 मई 2025 को मंदिर में शादी कर ली। मंगलवार की सुबह 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में काजल की मौत हो गई। मौत की खबर लगते हैं परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मृतका के मायके वालों को लगी वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस बाबत सीओ मधुबन अभय सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है, लेकिन इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।