मधुबन थाना क्षेत्र के कुंडाशरीफपुर गांव में बुधवार की सुबह सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कुंडा शरीफपुर गांव निवासिनी परमुनिया पत्नी स्व. कन्हैयालाल बुधवार की भोर तीन बजे अपने छत से नीचे उतर रही थीं। उसी दौरान सीढ़ी पर पहले से मौजूद सर्प ने डंस लिया। परिजन उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी भर्ती कराए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।