मृतक प्रमिला देवी।फाइल फोटो सर्पदंश से मौत
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कुंआरीडीह निवासी प्रमिला (48) की रविवार की सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। प्रमिला भोर में 4:30 बजे शौच के लिए उठी थीं। अभी बिस्तर से उठने के लिए पैर नीचे ही किया कि तभी जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद इस बात की जानकारी हुई तो परिजन उन्हें अमवा की सती माई के स्थान पर ले गए। वहां झाड़ फूंक के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो मऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बृजकिशोर ने बताया कि वह परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। मिट्टी की दीवार होने के कारण सांप घर में प्रवेश कर गया था। प्रमिला अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गईं। हलधरपुर थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।