फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीसरी बार टूटा पुल के समीप लगाया गया बैरियर

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तमसा नदी पुल को बचाने के लिए लगाया गया बैरियर  तीसरी बार टूटा।संवाद
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना घोसी मार्ग के तमसा नदी पर बने पुराने पुल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से लगाया गया बैरियर पांच दिन में तीन बार टूट गया। बैरियर के बार-बार टूटने से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। बैरियर के बार-बार टूटने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। प्रशासन के ढुलमुल रवैए से लोग दहशत में जी रहे हैं। लगभग 48 वर्ष पूर्व बने तमसा पुल वर्तमान समय में काफी जर्जर हाल में है। पुल के कई हिस्सों में दरारें दिखाई दे रही है। पुल की स्थिति को देखते हुए विभाग ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। पुल से कुछ मीटर पहले लोहे का बैरियर लगाकर आवागमन नियंत्रित करने की व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते रविवार को अज्ञात वाहन चालक बैरियर को धक्का देकर या दबाव बनाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बैरियर हटने के बाद अब बड़े वाहन बिना किसी रोक-टोक के पुल से गुजर रहे हैं। इसके पूर्व 10 जून, 12 जून को बैरियर टूट गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी वाहन चालक प्रतिबंध के बावजूद पुल से गुजरने का प्रयास करते हैं। बैरियर के बार-बार टूटने के बाद भी प्रशासन की तरफ से मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। इस संबंध में क्षेत्र के छोटू प्रसाद, लालजी वर्मा, तेजनाथ मौर्य, संतोष सिंह, सुनील गावस्कर का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जर्जर पुल पर किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मजबूत बैरियर लगाने की मांग की है। इस बाबत एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री का कहना है कि पुल की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक जारी है। बैरियर टूटने की सूचना मिलने के बाद उसे पुनः स्थापित कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें