फातिमा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद कार्रवाई की बात कर पुलिस के सामने हाथ जोड़कर रोते परिजन
- फोटो : नंदपुर-खैरगढ़ बंबा सूखा। संवाद
मऊ।सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा काटते हुए मेडिकल स्टॉफ पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इस मामले में ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
गाजीपुर के जखनिया निवासी 28 वर्षीय श्वेता वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को एक इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ सिटी क्रिश राजपूत और थाना प्रभारी सरायलखंसी संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। स्वजन अस्पताल के डाक्टर पर कार्रवाई करने के अड़े रहे। देर शाम तक हंगामा अस्पताल गेट पर चलता रहा। वहीं इस बाबत सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है, इस मामले की जांच की जाएगी।