फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारडीह गांव के समीप शनिवार को शाम लगभग पांच बजे रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के कोड़री दक्षिण निवासी सीमा (35) पत्नी वीरेंद्र राम अपने मायके रैकवारडीह तेरही में आई थी। किसी कार्यवश गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका मजदूरी का कार्य करती थी। मौत की खबर मिलते ही गांव मेें शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें