फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रेलवे ट्रैक पर टहल रही थी महिला, इंटरसिटी एक्सप्रेस आते देख पटरी पर लेटी, धड़ से अलग हुआ सिर; मौत

Thu, 20 Feb 2025 11:15 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव के पास एक महिला ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव के पास गुरुवार की सुबह एक महिला ने इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर खुदकुशी कर ली। घटना से पहले महिला रेलवे ट्रैक किनारे टहल रही थी। इसी दौरान ट्रेन आते देख वह ट्रैक पर लेट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार सुवराबोझ गांव के पास से गुजरी वाराणसी- भटनी रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब आठ बजे एक 40 वर्षीय महिला काफी समय से बैठी थी। इस दौरान वहां खेत में काम कर रहे लोगों ने उससे बातचीत कर उसके बैठने का कारण भी जानने की कोशिश की, लेकिन उसके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद वह टहलने लगी।

विज्ञापन


इस बीच गोरखपुर से वाराणसी के लिए आती इंटरसिटी एक्सप्रेस को देखकर वह रेलवे ट्रैक पर आ गई और पटरी पर सो गई। ग्रामीण कुछ कर पाते इससे पहले ट्रेन के जद में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। 
विज्ञापन


सूचना ग्रामीणों ने जीआरपी और सरायलखंसी पुलिस को दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें