फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील गाना बजाने से मना करने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के खीरीकोठा में दो मनबढ़ युवकों को एक महिला द्वारा अश्लील गाना बजाने का विरोध करना भारी पड़ गया। युवकों ने महिला से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में खीरीकोठा निवासी लीलावती देवी पत्नी राम नवमी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान गांव के दो युवकों मोबाइल पर अश्लील गाना बजाते हुए निकल रहे थे। उसने आपत्ति जताते हुए गाना बंद करने की बात कही। जिस पर दोनों युवकों ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों को आता देखकर आरोपी भाग निकले। परिजनों ने घायल महिला को फतहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर मधुबन थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें