मऊ। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को एक महिला और एक युवती ने संदिग्ध अवस्था में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर दोनों के परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। पहली घटना मधुबन थाना क्षेत्र के गांगेवीर की है, जहां गांव निवासी नीतू साहनी (24) पत्नी मनोहर साहनी ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र की है, जहां बबीता साहनी (22) पुत्री ब्रह्मानंद साहनी निवासी निषाद नगर थाना दक्षिण टोला ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद