शनिवार की सुबह नगर में कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते कार सवार।संवाद
लगातार पांच दिनों से निकल रही धूप के बाद शनिवार को मौसम में बदलाव दिखा। सुबह नौ बजे तक घना कोहरे से आसमान पटा रहा। दृश्यता बेहद कम रही। पांच मीटर दूर की वस्तु दिखाई नहीं दे रही थी। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर जाते दिखे।
सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। दोेपहर बाद बाजारों में गहमागहमी रही। गत वर्ष की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
लगातार पांच दिनों से निकल रही तेज धूप निकलने से लोग राहत की सांस ले ही रहे थे कि शनिवार को कोहरा और शीतलहर ने मिलकर ऐसा कहर बरपाया कि जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तड़के से ही आसमान कोहरे से पटा रहा।
दृश्यता इतनी कम थी कि पांच मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे और मुख्य मार्गो पर चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा होने के चलते लोग देर तक घरों में दुबके रहे।
सुबह काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर के चलते रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्रियों का हाल बेहाल रहा। एक-एक पल बिताना मुश्किल साबित हो रहा था।
शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 67 प्रतिशत रही। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वर्ष 2025 में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।