नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज के सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। सम्मान समारोह में महाराजा सुहेल देव राज्य विश्व विद्यालय के नवागत कुलपति प्रोफेसर प्रदीप शर्मा को कालेज के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय तथा मंत्री प्रबंध समिति गौरी शंकर खंडेलवाल ने अंग वस्त्रम स्मृति चिह्न तथा बुके देकर किया।
इस मौके पर नवागत कुलपति प्रोफेसर प्रदीप शर्मा ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के बनने से आजमगढ़ व मऊ जनपद में उच्च शिक्षा को नई ऊंचाई मिलेगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस विश्वविद्यालयों को ऊंचाई पर ले जाने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस विश्वविद्यालय से कुल 438 कालेज संबद्ध हैं। जिसमें 19 कालेज अनुदानित है। हम सब मिलकर ऐसा प्रयास करें कि आने वाले दिनों में यह राज्य विश्वविद्यालय एक नई इबारत लिख सके। शिक्षण के साथ साथ उच्चस्तरिय शोध विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्व विद्यालय के खुल जाने से शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ साथ छात्रों को काफी सहूलियत प्रदान प्राप्त होगी। वह आसानी से शिक्षा संबंधी अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर पाएंगे। कालेज के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने कहा कि महाराजा सुहेल देव राज्य विश्व विद्यालय को उच़ाई देने में यह डीसीएसके पीजी कालेज कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।साथ ही एक बेहतर माहौल बनाते हुए इसको उचाईं पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार खंडेलवाल, वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार मिश्र, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रसिका रियाज , डॉ. कंचन राय, डॉ. जियाउल्लाह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. बाबूलाल यादव, डॉ. हरिलाल, डॉ.आकांक्षा राय आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद प्रकाश राय ने किया।