फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां काली को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
- अमिला में प्रतिमा विर्सजन के दौरान डीजे पर झूमते श्रद्धालु
विज्ञापन
अमिला। नगर पंचायत अमिला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी है। बृहस्पतिवार की रात अमिला नगर क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं का भव्य जुलूस निकालकर धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
विज्ञापन

विसर्जन से पूर्व प्रतिमाओं को नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कराया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की। विदाई की बेला में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां काली को अंतिम विदाई दी। वहीं ढोल-ताशों और डीजे की भक्तिमय धुन पर युवा और श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

- अमिला में प्रतिमा विर्सजन के दौरान डीजे पर झूमते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें