अच्छे कार्यों के बूते जीतेंगे चुनाव, यह बातें निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़-मऊ से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी राकेश कुमार यादव ने कही।
रविवार को जिले के मुहम्मदाबाद गोहना, रतनपुरा, परदहां, रानीपुर और नगर पालिका परिषद में बैठक की। इस दौरान ब्लाकों मे बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों मौजूद रहे। जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत में सभासद मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। ऐसे मेें आने वाले एमएलसी चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी अपना परचम फहराएगी।
सपा नेेेता अल्ताफ अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दिनों दिन विकास हो रहा है। आम जनता के लिए कई विकास की योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं प्रदेश के विकास के लिए प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व के एमएलसी को कोई जानता तक नही।
वहीं समाजवादी पार्टी ने एक जमीनी कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाई है। बैठक के दौरान सपा प्रत्याशी राकेश कुमार यादव ने कहा कि मै इस क्षेत्र से पूरी तरह से वाकिफ हूं। पूर्व में जीत हासिल करने वाले एमएलसी ने यहां के लोगों का दोबारा हालचाल लेने की जहमत भी नही उठाई।
लेकिन ऐसा दोबारा नही होगा। क्योंकि मै आपके बीच का हूूं और आपके बीच ही रहकर आपकी सेवा करूंगा। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक बैजनाथ पासवान, कुद्दुस अंसारी, रामधनी चौहान, अरशद जमाल, शिवप्रताप यादव, अशोक यादव, सुधीर सिंह, देवनाथ यादव, राकेश शर्मा, रमेश दूबे, हजारी सिंह, संजय चौधरी, रामशब्द यादव, जहीर सेराज, मुख्तार हुसैन रहे।