नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहा पर सार्वजनिक स्थल पर बना धार्मिक स्थल।
हाईकोर्ट के निर्देश पर सड़क के किनारे बने धार्मिक स्थलों का चिन्हीकरण किया जाना है। ऐसे धार्मिंक स्थलों को चिह्नित करने का काम जिला प्रशासन ने कार्य शुरू कर दिया है। 17 धार्मिक स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं। यह सभी नगर से लेकर लखनऊ-बलिया राजमार्ग जो की फोन लेन बन रहा है एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हैं।
कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन संबंधित लोगों से वार्ता कर स्वेच्छा से इन धार्मिक स्थलों को सार्वजनिक स्थान से हटाने के लिए बात करेगा। इनमें से कुछ धार्मिक स्थल नगर के भीड़भाड़ वाले स्थान पर हैं। और आस्था के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण हैं।
जिले में लखनऊ-बलिया राजमार्ग के फोरलेन होने का कार्य शुरू हो गया है। कई महीने पूर्व से ही सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटने से लेकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। जनपद में कुल 11 हजार से अधिक पेड़ों के काटने की अनुमति वन विभाग से मिलने के बाद उनके काटे जाने का कार्य जोर शोर से चल रहा है।
इस जद में अधिकांश मकान भी हालां कि आ रहे हैं लेकिन अभी उन्हें तोड़े जाने का कार्य नहीं किया जा रहा है लेकिन सड़क से सटे सार्वजनिक सरकारी भूमि पर बने धार्मिंक स्थलों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। इन धार्मिक स्थलों पर हाईकोर्ट के निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन संबंधित लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाने बुझाने के साथ ही कड़ी चेतावनी भी जारी कर रहा है कि किसी ने किसी प्रकार का कोई विरोध जताया कि उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।