नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में बृहस्पतिवार को पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की बच्चों को शपथ दिलातीं प्रधानाचार्य पूनम तिवारी।
- फोटो : mau
पॉलिथीन पर लगाए गए प्रतिबंध का असर स्कूली बच्चों पर भी हो रहा है। यही वजह है कि गुरुवार को सनबीम स्कूल मेें बच्चों ने किसी भी हाल में पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ ली। कहा कि वह इससे दूरी बना कर रहेंगे जबकि औरोें को भी इसके दुष्प्रभाव का हवाला देते हुए इस्तेमाल न करने की अपील करेेंगे। शहर के अनीनगर स्थित सनबीम स्कूल में प्रधानाचार्य पूनम तिवारी ने छात्र-छात्राओं को पॉलीथिन का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन किस तरह हमारे लिए अभिशाप है। कहा कि हजारों सालों में भी पॉलीथिन का कचरा निस्तारित नहीं होता है। इसके जलने से निकलने वाला धुआं बीमार करने के साथ ही वातावरण में जहरीली गैसें घोल रहा है। ऐसे में पॉलीथिन का बंद होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे न तो खुद पॉलीथिन का उपयोग करें और न ही किसी दूसरे को करने दें। अगर उनके परिवार या आसपास का कोई व्यक्ति पॉलिथीन का उपयोग करता है तो उसे जागरूक करें। उसे बताएं कि यह हमारे लिए जहर है। बच्चों ने भी शपथ ली कि वह हर हाल में पॉलिथीन छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। इस दौरान राकेश गर्ग सहित समस्त स्कूली स्टॉफ और छात्र मौजूद रहे। जागरूकता रैली निकाली गई
चिरैयाकोट ः नगर पंचायत को पॉलिथीन मुक्त बनाने और लोगों को इससे जागरूक करने के उद्देश्य से नगर पंचायत ने इसके बहिष्कार के लिए गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली में सम्मिलित पंचायत कर्मियों ने दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष लीलावती यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जमीन दुर्गा, सोहबत बागदासी, बलीनगर, यूसुफाबाद सहित सभी 15 वार्डों में निकाली गई। रैली में अधिशासी अभियंता मनोज यादव ने दुकानदारों से पॉलिथीन में सामानों का क्रय-विक्रय न करने की अपील की। साथ ही यह हिदायत दी कि यदि कोई दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करते मिला तो जुर्माना अदा करना होगा। रैली में सत्येंद्र कुमार, संतोष राम, अमीर खा, शरण शर्मा, अजीत यादव, सौरभ यादव, राहुल गौतम, रामदरश यादव सहित अन्य नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।