फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का माहौल नहीं होने देंगे खराब

विज्ञापन
लेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।साथ में एसपी सुश - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बैठक की। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वह जिले का माहौल किसी कीमत पर खराब नहीं होने देंगे। शांति के प्रयासों में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। कहा कि देश में हो रही किसी भी घटना का असर जनपद में नहीं पड़ने दिया जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने भी जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी लोग शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं द्वारा दिए गए विचार एवं उनके पहल का स्वागत किया। कहा कि आप लोगों की तरफ से यह अच्छी पहल है। पूर्व की घटना का जिक्र करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में सरकार संवैधानिक दायरे में रहते हुए उचित कदम उठा रही है। जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं से अपील की कि ऐसे लोगों को समझाएं जो माहौल को खराब करने का प्रयास करते हैं। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने भी धर्म गुरुओं द्वारा रखे गए विचारों का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों की जांच करने एवं उससे बचने की भी अपील की। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के अलावा अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, उप जिलाधिकारी सदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें