फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीन के विवाद में पत्नी की बहन और जीजा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट में पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तारनपुर निवासी लालमति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि पति अरविंद चौहान के साथ बीते 22 अप्रैल को वह अपने मायके भेलऊर चंगेरी बवरिहा गई थी। पहले से वहां मौजूद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली निवासी उसके बहनोई समरजीत चौहान से जमीन विवाद को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन

समरजीत चौहान, रामनयन चौहान और दो अन्य लोगों ने लालमति और उसके पति को लाठी डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। वह जान बचाकर घर में भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारा पीटा। जान से मरने की धमकी दी।
विज्ञापन

लालमति की तहरीर पर पुलिस ने समरजीत चौहान और रामनयन चौहान सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें