फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: यूपी में जिंदा पति को मृत दिखा विधवा पेंशन ले रही थी पत्नी, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Tue, 17 Feb 2026 02:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: जीवित पति को मृत दिखा कर पत्नी द्वारा विधवा पेंशन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने डीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
पीड़ित पवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के थाना रामपुर क्षेत्र के लखनौर गांव के रहने वाले पवन साहू ने जिलाधिकारी मऊ से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे मृत दिखाकर विधवा पेंशन ले रही है। पति के अनुसार दोनों के बीच विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर वह अपनी पत्नी को पांच हजार रुपये महीने भरण- पोषण के लिए देता है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पीड़ित पवन साहू का आरोप है कि पत्नी ने दो प्रधानों से मिलकर विधवा पेंशन पास करा लिया। जब पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई तो महिला कल्याण विभाग द्वारा सारे दस्तावेज गायब कर दिए गए। रिकॉर्ड नॉट फाउंड दिखा दिया गया। एफआईआर के बाद विवेचक द्वारा दोनों प्रधानों का नाम निकाल दिया गया।

इसे भी पढ़ें; UP Crime: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, दो साल पहले किया था प्रेम विवाह; परिवार वालों से रहते थे अलग
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी जिलाधिकारी को पत्र दे चुका है। जिसमें जनसुनवाई पर अपडेट किया गया कि पैसा रिकवरी किया जा चुका है। पीड़ित ने मांग किया कि उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर फिर महिला कल्याण विभाग द्वारा गायब किया गया है इसकी जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए।  
विज्ञापन


पवन साहू को विधवा पेंशन लेने के लिए की गई जालसाजी का पता वर्ष 2024 में चला। इसको लेकर उसने कई जगह शिकायत की। बताया कि उसकी पत्नी से विवाद 2017 से चल रहा है, जिसका वह भरण पोषण भी दे रहा है। बताया कि उसकी शादी ममता से 2014 में हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें