फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बच्चों को स्कूल भेजकर सैन्य कर्मी की पत्नी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बकवल गांव में सैन्य कर्मी की पत्नी ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सविता यादव (42) पत्नी रंजीत सिंह यादव निवासी गाई चवर थाना मरदह जनपद गाजीपुर जो मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र बकवल में किराये के मकान में रहती थी।
विज्ञापन

पति सेना में हैं, दोनों को एक 15 वर्षीय बच्ची और 13 वर्षीय लड़का है। सुबह सात बजे सविता बच्चों को स्कूल भेज दिया और घर के कमरे में पंखे से दुपट्टा लगाकर फंदे पर लटक गई। जैसे इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता गए थे बाजार, फंदे पर लटकता मिला बेटे का शव
मऊ। सहादतपुरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल के पास एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली के सहादतपुरा निवासी आनंद (26) मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग नौ बजे घर की लाइट सही करने के लिए पिता इलेक्ट्रीशियन को बुलाने के लिए बाजार गए थे। लौटे तो देखा कि लड़का कमरे के अंदर पंखे में फंदे से लटका हुआ था। बेटे को लटकता देख पिता रोने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें