फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। रामपुर थाना के रोपनपुर निवासी एक महिला द्वारा एसपी को दी गई तहरीर के आधार पर और उनके आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम मारपीट के आरोप में पति समेत तीन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रोपनपुर निवासी आयशा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, उसकी शादी फरवरी 2012 में आजमगढ़ जिले के टोलीपुर सगड़ी निवासी मोहम्मद शाहीद से हुई थी। आयशा का कोई भाई नहीं होने से पति शाहीद मायके से जमीन बेचकर रुपये की मांग करने लगा। रुपये न देने पर बच्चों और पत्नी को मायके छोड़कर चला गया। बीते अगस्त में शाहीद अपने भाई जासीम और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ रोपनपुर पहुंचा और उसे मारपीट कर उसके गहने लेकर चला गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें