फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तमंचे की नोक पर विधवा विधवा की अस्मत लूटी, कोर्ट के आदेश पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर तमंचे की नोक पर विधवा से दुष्कर्म करने और छिनैती के मामले में पुलिस शुक्रवार देर शाम आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज की। विधवा महिला का आरोप है कि 28 मई की रात भोजन करके घर के बाहर टहल रही थी। तभी भेलऊर लठिया निवासी रामनिवास मल्ल बाइक से आया और मोबाइल छीन लिया। तमंचा दिखाकर गांव से दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। लोक लाज के डर और भय से पीड़िता किसी से आपबीती नहीं बताई। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कोर्ट पहुंची न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें