फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ी होते ही सड़क पर अतिक्रमण शुरू

Sat, 18 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर की सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, लेकिन इससे आवागमन में सुगमता नहीं आ रही है। क्योंकि सड़कों के चौड़ी होते ही उस पर दूकानदार अतिक्रमण कर ले रहे हैं। पुलिस और नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही से यह एक दिन बड़ी समस्या बन जाएगी। दूसरे जाम से मुक्ति के लिए हो रही कवायद सिफर ेरह जाएगी।
विज्ञापन



नगर के सहादतपुरा मुहल्ले के आजमगढ़ तिराहे से बाल निकेतन और सदर चौक तक प्राय: जाम की स्थिति रहती है। नगरपालिका ने सदर अस्पताल से रोडवेज तक और हिंदी भवन से बाल निकेतन होते हुए सदर चौक औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौक से लेकर डोमनपुरा तक पिच सड़क के दोनों तरफ इंटरलाकिंग करके सड़क का चौड़ीकरण कराया है।


लेकिन दूकानदार दूकानों के सामान बाहर निकालकर पूरी इंटरलाक पटरी पर अतिक्रमण कर ले रहे हैं। इसके फल विक्रेता, जूस बेचने वाले, फास्ट फूड के भी ठेले लग गए हैं। जब कभी इनके खिलाफ अभियान चलता है तो केवल जिला अस्पताल के सामने से कुछ गुमटियों को हटाकर इतिश्री कर ली जाती है।
विज्ञापन



इस बारे में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल का कहना है कि सड़क की पटरियों को खाली रखने के लिए प्रयास किया जाता है। अभियान चलाकर इसे खाली भी कराया जाता है लेकिन पटरियों से कुछ दूकानदारों  की आजीविका भी जुड़ी है। इन पटरी दूकानदारों के लिए उपयुक्त जगह तलाश कर उन्हें उपलब्ध करानी होगी। जिला प्रशासन के सामंजस्य से पटरी दूकानदारों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके इस समस्या का निराकरण कराने का प्रयास रमजान के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें