फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसका मैं मौला, उसके अली भी मौला

विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागाँव में जश्ने ग़दीर के अवसर पर मौलाना यासूब अब्बास के साथ अन्य मौलानाओं का जुलूस - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। बड़ागांव स्थित हुसैनी मुहल्ले में सोमवार को शिया समुदाय की ओर से जश्ने द़-ए-गदीर में महफिल सजाई गई। बाइक जुलूस निकाल कर मऊ से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना यासूब अब्बास का स्वागत उन्हें कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। उलेमा ने कहा कि आज ही के दिन पैगंबरे इस्लाम ने हाजियों के बीच हजरत अली को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। कार्यक्रम में ‘नारे हैदरी या अली’ की गूंज होती रही। अजा खाने हुसैनी में खिताब करते मौलाना यासूब ने कहा कि इस दिन जब पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद ग़दीर नामक स्थान पर हजरत अली की वेलायत का एलान किया और कहा कि जिसका मैं मौला हू उसके अली भी मौला हैं। इस तरह पैगंबरे इस्लाम ने हजरत अली को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। उसी याद में शिया अकीदतमंदों ने धूमधाम के साथ जश्ने ईद ए गदीर का जुलूस निकाला, महफिल सजाई और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान मौलाना मेहंदी हुसैनी, मौलाना मोजाहिर हुसैन, मौलान हसन के साथ काफी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें