फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक के कॉलेज पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
रेप के आरोपी प्रबंधक के फतेहपुर स्थित कालेज की दीवार गिराती प्रशासन की जेसीबी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर में संचालित श्रीमती गुजराती देवी बालिका इंटर कालेज की चहारदीवार सोमवार को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। प्रबंधक ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर इसका निर्माण कराया था। प्रबंध पर एक शिक्षिका को बंधक बनाकर दो दिनों तक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज है। आरोपी प्रबंधक को 16 जुलाई को सरायलखंसी थाने की पुलिस ने पुलिस आफिस के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब आरोपी के विद्यालय पर कार्रवाई करके प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है। सीओ मुहम्मदबाद नरेश कुमार ने बताया कि कालेज प्रबंधक आलोक कुमार ने सरकारी भूमि पर विद्यालय की चहारदीवारी बना लिया था। दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के मुकदमे के आरोपी कालेज प्रबंधक द्वारा राजस्व अभिलेखों में दर्ज सरकारी भूमि पर निर्मित कराई गई कालेज की चहारदीवारी को तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना की उपस्थिति में जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। उन्होने बताया कि इस कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें