फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल उठाने के दौरान छुपे सांप ने महिला को डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवखरी मोड़ में मंगलवार की देर शाम सोते समय बिस्तर से गिरे मोबाइल उठाने के दौरान छुपे सांप ने महिला को डस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन महिला को अस्पताल ले जाने के बजाए उसे एक धार्मिक स्थल ले जाने लगे। जहां रास्ते में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के देवखरी मोड़ निवासी निशा यादव (32) पत्नी दिनेश यादव मंगलवार की रात भोजन करने के बाद घर में सो रही थी। देर रात उसका मोबाइल चौकी के नीचे गिर गया। जब वह उसे उठाने के लिए नीचे झुकी इसी बीच चौकी के नीचे छुपे सांप ने उसके हाथ की उंगली में डस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे रानीपुर सीएचसी ले जाने के बाद उसे गाजीपुर जिले में एक धार्मिक स्थल पर ले जाने के लिए निकल गए। लेकिन रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला का दस वर्ष का एक पुत्र है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें