फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां मिली खाली जगह बन गया डंपिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। नगर पालिका जहां खाली जगह देख रहा वहीं डंपिंग ग्राडंड बना दे रहा है। कई जगहों पर खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। ऐसा कर नगर पालिका एनजीटी (राष्टीय हरित प्राधिकरण) के आदेश की अनदेखी कर रहा है जिसमें उसे अनिवार्य रूप से डंपिंग ग्रांउड बनाने का आदेश दिया गया है। नगर पंचायत से प्रतिदिन 10 टन कूड़ा वार्डों से निकलता है। लेकिन डंपिंग ग्राउंड बनाना तो दूर अभी जमीन ही चिंहित नहीं की जा सकी है। डंपिंग ग्राउंड के अभाव में कचरे का ढेर खाली स्थानों पर लगा दिया जा रहा है। कई स्थानों पर सड़क के किनारे ही कचरे को फेंक दिया जा रहा है। जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे डंप कचरे से लोग परेशान हो रहे हैं। मुहम्मद तारिक ने बताया कि स्वच्छता मुहिम का संदेश देने वाले जिम्मेदार खुद कचरा डंप कर रहे हैं। प्रदीप गुप्ता का कहना था कि खुले में डंप कचरा से उठने वाली भीषण दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ गई है। आसिफ मुस्तफा का कहना था कि नगर पंचायत को इस समस्या के समाधन को लेकर कई बार शिकायती पत्र दिया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि वार्ड से निकलने वाले कचरे को लेकर डंपिग ग्राउंड के लिए जमीन चिंहित करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें