फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। शिक्षा सत्र बीतने में चंद माह बचे हैं, लेकिन क्षेत्र के शेखबालिया स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के भवन रंगाई पुताई तक नहीं हो पाई है। बाउंड्रीबाल जर्जर है जो हादसे का सबब बन रही है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों के परिवेश को आकर्षक बनाने के लिए आपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई है। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते शेखबालिया स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम का सुंदरीकरण होना तो दूर रंगाई पुताई तक नहीं हो सका है। जबकि विभाग की तरफ से कंपोजिट ग्रांट भी भेज दी गई है। विद्यालय में बुनियादी सुविधाएं न होने से अभिभावक बच्चों का नामांकन कराने से कतराते हैं। मात्र 74 बच्चों का नामांकन किया गया है। विभागीय देखरेख के अभाव में विद्यालय का बाउंड्रीबाल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। अभिभावक इस वजह से दहशतजदा हैं कि बच्चे भोजनावकाश के समय इस बाउंड्रीबाल और उसमे लगे लोहे के भारी गेट के पास खेलने चले जाते हैं और कहीं खेलते समय ही यह बाउंड्रीबाल ढह गई तो बच्चों को हादसे का शिकार बनना पड़ेगा। बीईओ कोपागंज अजब सिंह ने बताया कि शेखबालिया स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम की बाउंड्रीवाल जर्जर है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें