फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक से धक्का लगने पर बढ़ी बात तो दोस्तों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
रानीपुर पुलिस ने ह​त्या के मामले में तीन लोगों को किया​ गिरफ्तार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी पंकज की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों आनंद चौहान, योगेश चौहान और अंकित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि हत्या किसी पुराने विवाद को लेकर नहीं हुई थी, बल्कि बाइक से धक्का लगने के बाद हुए विवाद और मारपीट की घटना के बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी रानीपुर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी आनंद चौहान, योगेश चौहान और अंकित चौहान हैं। तीनों आरोपी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के इटौरा अंडरपास के पास मौजूद थे, भागने से पहले पुलिस ने सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी आनंद चौहान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पंकज को पहले से नहीं जानता था। बीते 10 मई को वह अहिलाद में एक वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक से अपने गांव लौट रहा था।
इस दौरान गांव की चट्टी के पास पंकज और उसके चाचा आपस में विवाद कर रहे थे। इसी बीच दोनों अचानक उसकी बाइक के सामने गिर गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पंकज के पैर से टकरा गई।
आरोप है कि इसके बाद पंकज और उसके चाचा ने उससे विवाद शुरू कर दिया। बाद में उसने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पहुंचे दोस्तों ने बांस से पंकज पर हमला कर दिया।
परिजन घायल अवस्था में पंकज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या समेत एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें